YouTube Creators के लिए फ्री फोटो, संगीत और वीडियो यहॉं पर उपलब्ध हैं। आप ट्राय करके देख सकते हैं।इनका उपयोग करने के लिए आपको किसी प्रकार की क्रेडिट देने की आवश्यकता भी नहीं।


YouTube Creators के लिए सबसे अहम सवाल होता है कि वह अपने वीडियो के लिए फोटो, वीडियो और संगीत कहां से प्राप्त करे जिससे कि उसके वीडियो भी बन जाएं और उसको स्ट्राइक भी न मिले। जो लोग इन बातों की परवाह किए बिना वीडियो बना लेते हैं उनको बाद में समस्या होती है।

हम आपको यहॉं पर कुछ बातें बताएंगे जो आपके काम आएंगी। और आप आसानी से कॉपीराइट फ्री मीडिया सामग्री प्राप्त कर सकेंगे।

YouTube Audio Library
बैकग्राउण्ड म्यूजिक प्रयोग करने से वीडियो में एक अजीब सा आकर्षण आ जाता है और व्यूअर उसे संगीत का आनंद लेते हुए देखता है। लेकिन अगर आप किसी का म्यूजिक प्रयोग करेंगे तो आपको समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको कॉपीराइट फ्री म्यूजिक की आवश्यकता होती है।

यूट्यूब अपने क्रिएटर्स को म्यूजिक सामग्री फ्री में देता है। अगर आप अपने वीडियो में बैकग्राउण्ड म्यूजिक का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप YouTube Audio Library में जाकर अपने पसंद का म्यूजिक चुन सकते हैं। यहॉं पर म्यूजिक के साथ साउण्ड इफैक्ट्स भी उपलब्ध हैं।

खास बात यह है कि आपको इस म्यूजिक के लिए कोई भी क्रेडिट देने की आवश्यकता नहीं होती है। कुछ क्रेडिट वाले म्यूजिक को छोड़कर शेष म्यूजिक पूरी तरह से फ्री होता है। अगर आप क्रेडिट वाला संगीत उपयोग करते हैं तो आप म्यूजिक के साथ सुझाए गए क्रेडिट को अपनी वीडियो में डाल दें।

Pixabay Library
यह ऐसी डिजिटल लाइब्रेरी है जहॉं पर आपको फोटो और वीडियो मिल जाते हैं वह भी पूर्ण रूपेण फ्री। यह साइट सीसी0 पर कार्य करती है यानि इसके कंटेंट्स का उपयोग करने पर आपको किसी प्रकार का क्रेडिट देने की आवश्यकता नहीं होती है। इस पर आपको फोटो और वीडियो का अनूठा संग्रह मिल जाता है।

यद्यपि Pixabay Library के फाइल्स पूर्णत: फ्री हैं परंतु आप चाहें तो सुरक्षा की दृष्टि से अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिंक देकर भविष्य के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।

तकनीकी सहायता 
हमने एक छोटी सी वीडियो बनाई है जिसमें हमने इन समस्त बातों का जिक्र किया है, और बताया है कि आप कहॉं से फ्री सामग्री प्राप्त कर सकते हैं। आप चाहें तो उसे देख सकते हैं। 

Guide: How to make Money from YouTube